00 प्रेसवार्ता में विधायक व कांग्रेस पदाधिकारियों ने दी न्याय योजना की जानकारी…
कोरिया / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पेश की गई “न्याय” न्यूनतम आय योजना की घोषणा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह दुनिया की गरीबी मिटाने वाली विश्व की सबसे बड़ी व अनूठी योजना है । यदि हमारी सरकार केंद्र में आती है तो इस योजना को लागू किया जाएगा । इस योजना का लाभ देश के 20% अर्थात 5 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा ।
उपरोक्त बाते बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। अम्बिका सिंहदेव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया, धान खरीदी का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये किया और बिजली बिल हाफ किया । हमारी सरकार मोदी जी की तरह नही है जो 15 लाख रुपये गरीबो के खाते में देने की बात कर उसे भूल जाये ।
उपरोक्त प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते बैकुंठपुर विधायक ने कहा कि बीते 25 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की देश में सरकार बनती है तो भारत के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों जिनकी आय महीने में 12 हज़ार से कम है ऐसे परिवारों को सालाना 72 हज़ार यानी प्रत्येक माह में छः हज़ार की आर्थिक मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस तक पहुँचने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार में आने पर देश की 20 फ़ीसदी निर्धन परिवारों को 72 हज़ार रुपये सालाना की मदद की जाएगी। विधायक ने आगे कहा कि यह योजना महिला केंद्रित होगी। इसके तहत पैसा परिवार की गृहणी के खाते में ही जमा कराया जाएगा। इसके आलावा ग़रीबी को दूसरी अन्य योजनाओ से मिलने वाली राशि बंद नहीं कि जाएगी। बल्कि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाकर न्याय योजना को लागू किया जाएगा। भाजपा ने तो ग़रीबो को खत्म करने का काम किया है। लेकिन हम ग़रीबी को खत्म करेंगे। 5 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी के चंगुल से छुटकारा दिलाएंगे।
न्याय योजना पर एक नजर…
1. इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब 20% परिवारों को देंगे ₹72000 सालाना..
2. यह 72000/- हजार रुपये सीधा घर की *महिला के बैंक खाते* में जाएगा..
3. देश ने 5 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेंगे ₹72000 सालाना..
4.. देश के लगभग 25 करोड़ लोगों को जिसमें 05 करोड़ परिवार प्रत्येक परिवार में 5 सदस्य को मिलेगा फायदा.
5.यह होगी दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आयु योजना.
6. कांग्रेस के यूपीए 10 साल में 2004 से 2014 तक मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निजात दिलाए देश के सबसे गरीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाएंगे.
7. इस योजना के समाज कल्याण स्कीम ओं में कोई कटौती नहीं होगी और ना ही कोई मौजूद ही सब्सिडी में.
8. न्याय की संरचना देश के सबसे जाने-माने अर्थशास्त्री ने की है आने वाले दिनों ने स्कीम की सारी व्याख्या की जाएगी.
9. न्याय के लिए जरूरी पैसा प्रबंधन हमारी मौजूदा अर्थव्यवस्था में है हमने इस पर पूरा विचार-विमर्श किया है .
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला , वेदांती, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, यवत सिंह, अजय सिंह, आशीष डबरे, प्रवीर भट्टाचार्य, सुरेंद्र तिवारी, राजीव गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
