Advertisement Carousel

बिलासपुर हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज

00 जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, आरपी शर्मा और अरविंद सिंह की नियुक्ति

बिलासपुर / बिलासपुर हाईकोर्ट में तीन स्थायी जजों की नियुक्ति की गई है। तीनों ही जज वर्तमान में अस्थायी रूप से बिलासपुर हाईकोर्ट में पोस्टेड थे। जजों की कमी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन एडिशनल जस्टिस की नियुक्ति को स्थायी कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने जून 2017 बेच के कोटा से न्यायाधीश शरद कुमार गुप्ता, बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर पी शर्मा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद सिंह चंदेल को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया था। तीनों न्यायाधीशों ने 27 जून 2017 को हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण किया था। अब लगभग दो वर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के कालेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने तीनों जस्टिस की नियुक्ति को बिलासपुर हाईकोर्ट में स्थाई कर दिया है।

error: Content is protected !!