00 गंगा आरती के लिए पीएम मोदी के साथ अमित शाह और योगी भी पहुंचे.
नई दिल्ली / लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन भरने से पहले आज (25 अप्रैल) वहां मेगा रोड शो किया. पीएम मोदी रोड शो से पहले बीएचयू पहुंचे. यहां उन्होंने गेट पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वह रोड शो के लिए गाड़ी में निकल पड़े.
https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/287880008769469/
2 घंटे 20 मिनट के रोड शो के बाद पीएम माेदी गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे. उनका यहां पर पहुंचने का कार्यक्रम करीब 7 बजे था, लेकिन रोड शो के कारण वह गंगा आरती में 7.40 मिनट पर पहुंच सके. इससे पहले गंगा घाट पर आरती शुरू हो चुकी थी. इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और महेंद्र नाथ पांडेय ने आरती में हिस्सा लिया.
7 किमी लंबा ये रोड शो अपने समय से पीछे चल रहा है. क्योंकि भीड़ के कारण पीएम मोदी का काफिला धीमे धीमे आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी का गंगा दर्शन और गंगा आरती का भी कार्यक्रम है. हालांकि उनका काफिला काफी धीमी गति से आगे बढ़ा. इसलिए दशाश्वमेध घाट पर सवा सात बजे से गंगा आरती शुरू हो गई. पीएम मोदी के इस आरती में शामिल होने के कारण घाट को विशेष रूप से सजाया गया है.
शाम 17.15-पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू.. बीएचयू गेट पर मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू… लोगों ने लगाए मोदी मोदी और हर हर महादेव के नारे
17.35–मोदी का काफिला संत रविदास गेट तक पहुंचा.
17.39- मोदी का रोड शो नगवा पहुंचा.
17.46- मोदी का रोड अस्सी पहुंचा.
18.09- मोदी का रोड शो शिवाला पहुंचा.
18.14-मोदी का रोड शो सोनारपुरा पहुंचा.
18.33-मोदी का रोड शो सोनारपुरा क्रासिंग पर पहुंचा
18.34- मोदी का रोड शो मदनपुरा पहुंचा.
18.40- मोदी का रोड शो जंगमबाडी (बंगाली टोला) पहुंचा. इस बीच अमित शाह दशाश्वमेध घाट पर पहुंच गए.
19.30-गोदौलिया पहुंच चुके है मोदी


