Advertisement Carousel

गढ़चिरौली में कमांडो टीम पर नक्सली हमला, 15 जवान शहीद होने की खबर

रायपुर / महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सी60 कमांडो के गश्ती दल पर आईईडी बम से हमला किया है। इस हमले में सुरक्षाबलों के 15 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। 

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने पुलिस वाहन को धमाके से उड़ा दिया। वारदात में 15 जवान शहीद हो गए हैं। सड़क के बीचो-बीच आईईडी ब्लास्ट के बाद सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। वाहन की हालत देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट कितना शक्तिशाली रहा होगा। वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।

इससे पहले सुबह नक्सलियों ने कुरखेड़ा से 6 किमी दूर कोरची मार्ग पर सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को आग के हवाले किया था। इसमें एक निजी वाहन चालक की भी मौत हो गई थी। इस घटना को 150 से ज्यादा माओवादियों ने अंजाम दिया था।

यहां अमर इंफ़्रास्ट्रक्चर लिमिटेड दुर्ग द्वारा निर्माण काम कराया जा रहा था। माओवादियों ने कंपनी के दो कार्यालयों को भी आग के हवाले किया था। नक्सलियों ने टार डिस्पेजिंग मशीन, डीज़ल और पेट्रोल टैंकर, बड़े रोलर्स, को आग के हवाले किया था। मौके पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाया था।

error: Content is protected !!