कोरबा / लोकसभा चुनाव 2019 में गुरुवार को मतगणना जारी है. छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी से आगे हैं. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत प्रत्याशी हैं. फिलहाल कांग्रेस की ज्योत्सना महन्त 27400 मत से लगभग विजयी मानी जा रही। हालाँकि यह फाइनल आंकड़े नही हैं.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत की पत्नी के चुनाव लड़ने के कारण ये सीट छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बन गई थी. इस सीट पर चुनाव के दौरान कांग्रेस मजबूत मानी जा रही थी। बता दे की कोरिया जिले के 3नो विधानसभा से अंतिम परिणाम तक भाजपा प्रत्यासी जोतिनंद आगे है लेकिन पुरे लोकसभा से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत लगभग 27400मतों से विजयी मानी जा रही हैं.
कोरिया जिला लोकसभा चुनाव का अंतिम परिणाम …..
बता दें कि डॉ. चरणदास महंत यूपीए-2 में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे हैं. 2009 के चुनाव में उन्होंने कोरबा सीट से ही जीत हासिल की थी. चरणदास महंत मध्यप्रदेश सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं. ज्योत्सना महंत के पति डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस के बड़े नेता हैं, इसके अलावा उनके पास राजनीतिक उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है. फिर भी छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से जिन सीटों पर कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही थी, उसमें कोरबा का नाम सबसे आगे था.
