Advertisement Carousel

मोदी के शपथ ग्रहण का जश्न कोरिया में, भव्य अतिशबाजी के साथ बाटीं मिठाई, लोकसभा में वोट किया तो जनता का जताया आभार

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी बैकुण्ठपुर व चिरमिरी मंडल के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सरकार में दोबारा शपथ ग्रहण के अवसर पर जिला मुख्यालय के घड़ी चौक और हल्दीबाड़ी शनिचरी बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में कोरिया जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से मिली अपार सफलता के लिए क्षेत्र के सम्मानीय मतदाताओं का आभार प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ काली मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उसके बाद केंद्र की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया गया।

कार्यक्रम के अंत मे ढोल – नगाड़ो और आतिशबाजी के साथ उपस्थित नागरिकों को मिठाइयां बांटी गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी रहे ज्योति नंद दुबे, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, भाजपा चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष द्वारिका जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी हाथगेन, नगर निगम चिरमिरी के सभापति कीर्ति वासु रावल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अयाजउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व महापौर डमरु बेहरा, शिवपुर चरचा के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, चिरमिरी मंडल के महामंत्री राजेश सिंह एवं नरेंद्र साहू चिरिमिरी के कार्यक्रम में शामिल हुए।

बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द तिवारी, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, विपिन बिहारी जायसवाल, रामधनी गुप्ता, प्रखर गुप्ता, रमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, घनश्याम साहू, अनुराग दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

error: Content is protected !!