रायपुर / संजीव अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को अवगत कराया है कि रायपुर में नापतोल विभाग के अंतर्गत एक इंस्पेक्टर, नेहा साहू द्वारा डीलरों और तमाम व्यापारियों से लगातार अवैध वसूली की जा रही है।
आरटीआई एक्टिविस्ट संजीव अग्रवाल ने बताया कि नापतोल विभाग का यह नियम है कि कोई भी शासकीय पैसा पहले बैंक में जमा होता है उसके बाद उसकी स्टंपिंग की जाती है, इसके विपरीत रायपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर नेहा साहू डीलरों और व्यापारियों से जिस प्रकार उगाही करती है उसका प्रमाण इस ऑडियो में है। एक प्रकरण में व्यापारी द्वारा उगाही का पैसा नहीं देने के कारण उसकी 40 तोल मशीनों को नेहा साहू द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।
संजीव अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कस के उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ।
