Advertisement Carousel

सड़क हादसे में कोरिया के 6 युवकों की मौत, गम में डूबा शहर…

धमतरी / कुरूद / महिंद्रा ट्रेवहल्स की बस, कार और आइल से भरी ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकरी के मुताबिक, धमतरी-कुरूद के पास NH-30 पर छत्तीसगढ़ ढाबा के समीप जगदलपुर की ओर से आ रही बस और रायपुर की ओर से जा रही आइल ट्रक की चपेट में ओवर टेक करते हुए कार टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार कोरिया जिला के सभी 6 युवकों की घटना स्थल में दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी लोग बैकुंठपुर के निवासी थे जो गंगरेल घूमने कोरिया से रवाना हुए थे। हादसे के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वही घायलों को कुरूद अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

मृतकों के नाम : –

  1. परीक्षित पाल
  2. शुभम द्विवेदी
  3. राजा सरकार
  4. प्रांजल गुप्ता
  5. अभिषेक जायसवाल
  6. ताहिल कुरैशी
error: Content is protected !!