Advertisement Carousel

ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी / ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में 17 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को अवगत कराया था, जिसके बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजको के मांगो पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की शासन ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारीयो को हलके में ले रही है अब ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक आरपार की लड़ाई लड़ने हेतु मैदान में आने की पूर्ण योजना सयुक्त रूप से बना चुके हैं व 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। जिसके संबंध में आज ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेकनंद गुप्ता के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दिया गया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिलेभर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला-पुरुष, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सम्मिलित होंगे जिससे क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे टीकाकरण, गर्भवती जांच, मलेरिया जांच, एचआईवी जांच, महावारी नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने वाला मीजल्स रूबेला कार्यक्रम जो कि 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में लगभग 80 लाख बच्चों को लगाना है जो पूर्ण रूप से प्रभावित होगा।

संघ की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं –
01. वेतन विसंगति दूर किया जाए जो कि 1 अप्रैल 2006 से लंबित है ।
02. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए ।
03.ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की पदोन्नति सूची प्रतिवर्ष जारी किए जाए ।
04. उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारियों को सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान किया जाएं ।
05.आंदोलन के दौरान अवैतनिक वेतन को वैतनिक अवकाश घोषित किया जाए।

error: Content is protected !!