कोरिया / डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर वन कर्मचारियों ने कोरिया में आज हवन किया। बता दे कि अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 6वां दिन हैं।
मनीष कश्यप वनमण्डलाधिकारी कोरिया के तानाशाही रवैया और उनके चर्चित कार्यशैली के विरोध में कोरिया जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सैकड़ो कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। धरने के आज ६वा दिन है और आज वन कर्मचारियों ने हवन कर भगवान से प्राथना किया की इनकी मांगे जल्द पूरी हो।
आंदोलनकारियों का कहना है की ऐसे निरंकुश असंवेदनहीन अधिकारी को तत्काल कोरिया वनमण्डल से पृथक कर कर्मचारियों को भयमुक्त करें और ऐसे तानाशाह अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर मुख्यालय में संलग्न किया जावे। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का कहना है की मनीष कश्यप ने तीन चार माह पूर्व से ही कार्यभार संभाला है और तब से ही अधिनस्थ कर्मचारियों को परेशान व प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया है, मिटिंग में सरे आम कहा जाता है कि ये सभी कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद कर देंगे और ऐसा कर भी रहे है। अनावश्यक प्रताद्धि करने के उद्देश्य से पचासों कर्मचारियों को नोटिस जारी करना, आचार संहिता अवधि में विधि विरूद्ध ढंग से अनेक कर्मचारियों के स्थानांतरण करना, बार – बार मैदानी कर्मचारियों के मुख्यालय जांच कर परेशान करना, बर्खास्दगी की धमकी देना, दैनिक वेतन भोगी गरीब व्यक्ति कर्मचारी को अकारण ही कार्य से पृथक करना जैसे कृत्यों के साथ ही अधीनस्थों के साथ असंयमित एवं अमर्यादित भाषा (गाली गलौच) का प्रयोग करना इनकी आदत बन गई है।
