कोरिया / कोरिया प्रभारी मंत्री शिव डहरिया आज एक दिवसीय दौरे के दौरान कोरिया जिला मुख्यालय पहुचे, जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिसके उपरांत जिलेभर के तमाम संगठन व वर्ग के लोगों ने मुलाकात कर विभिन्य मांगे रखी।
उसी दौरान छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन ने भी मुलाकात की और उन्हें याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव पूर्व ये वादा किया था कि सहायक शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जायेगा। जिस पर बहुप्रतीक्षित 4 मांगो का ज्ञापन सौपा। जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा मांग पूरा कराने के सम्बन्ध में ठोस आश्वासन भी दिया गया।
आपको बता दे कि सहायक शिक्षक फेडरेशन ने इस दौरान निम्न मांगें रखी …
1) क्रमोन्नत वेतमान – नियुक्ति तिथि से प्रथम दस वर्ष की सेवा की गणना कर क्रमोन्नति वेतनमान मिलना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। संविलियन के बाद हमारी पंचायत विभाग की सेवा को शून्य कर दी गई है तथा 1 जुलाई 2018 से हमे शिक्षा विभाग का कर्मचारी बताकर हमारी सेवा को 1 जुलाई से मान्य किया जा रहा है जिससे क्रमोन्नति वेतनमान के लिए हमे आगामी 10 वर्ष अर्थात 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा जो कि पूर्णतः गलत है। नियमानुसार प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए प्रथम 10 वर्ष में क्रमोन्नति मिलनी चाहिए।
2) वेतन विसंगति दूर कर समानुपातिक वेतनमान – आज प्रदेशभर 1,09,000 शिक्षाकर्मी वर्ग 03 वेतन विसंगति की मार झेल रहे है जिनके कारण इन्हें प्रत्येक माह 12 से 17 हजार रुपये तक का बड़ा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नियमानुसार शिक्षाकर्मी वर्ग 03 का पे स्केल 9300 + 4200 होना चाहिए लेकिन हमें मात्र 5200 + 2400 का वेतनमान मिल रहा है। अतः हमे 9300+4200 का वेतनमान स्वीकृत किया जाये।
3 ) सविलियन में वर्ष बंधन समाप्त किया जाये – संविलियन में 8 वर्ष का बंधन लगाने के कारण अभी भी प्रदेश के लगभग 26 हजार शिक्षाकर्मी संविलियन से वंचित रह गए है जिससे कि इन्हें प्रत्येक माह 15 से 20 हजार तक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है अतः सविलियन में वर्ष बंधन समाप्त कर सभी शिक्षाकर्मियों का सविलियन किया जाये।
4) अनुकम्पा नियुक्ति – 3500 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को आज तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिल पाई है जिससे पीड़ित परिवार दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। अतः उन्हें योग्यतानुसार अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाये।
मांग पत्र सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विस्वास भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश शर्मा, जिला संयोजक संजय सिंह ठाकुर, केसरी पैकरा, कोषाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा, महासचिव मो नय्यर अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष शेख सलमान, ब्लाक सचिव हीरालाल पैकरा, संगठन मंत्री भगवान सिंह, सहसचिव दीपक तिर्की,सचिव शशि भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, बलजीत कुर्रे, शिव प्रताप सिंह, चन्द्रिका परिक्रमा, वीरेंद्र भगत, सुनील दुबे, दयानन्द रजवाड़े, नितिन शर्मा, जितेन्द्र साहू एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।
