Advertisement Carousel

नक्सली मुठभेड़ के पुरे हुए 10 साल, पुलिस प्रशासन ने शहीद जवानो को दी श्रद्धांजली, शहीदों के परिजनों के छलके आंसू…

राजनांदगाँव से मनोज सिंह चंदेल की कलम / 12 जुलाई 2009 को मानपुर थाना क्षेत्र के कोरकोट्टी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इस मुठभेड़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए एसपी विनोद चौबे सहित 29 पुलिस जवान शहीद हुए थे। आज इस घटना को 10 वर्ष पूर्ण हो गए है, शहीद जवानो की आज 10वी पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन शहर के पुलिस लाईन इलाके में स्थित मंगल भवन में हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के परिवार का श्री फल और शाल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस जवान रक्तदान का भी आयोजन किया है। आईजी, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी व शहीद परिवारो के साथ जनप्रतिधियो ने शहीद जवानो के चल चित्र पर फूल अर्पण कर श्राद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद के परिवार वालो के आंसू छलक पड़े।

error: Content is protected !!