Advertisement Carousel

अवैध तरीके से सडक पर बनाये गये मन्दिर को प्रशासन ने 8 दिनों बाद हटाया

राजनांदगांव शहर के ममता नगर इलाके के एक मोहल्ले मे अवैध तरीके से सडक पर बनाये गये एक मन्दिर के चबूतरे और उस पर स्थापित किये गये शिवलिंग को हटाया।

आठ दिन पहले मोहल्ले के कुछ लोगो ने सडक पर रातो रात इसका निर्माण कर दिया था। सूचना के बाद तहसीलदार और एस डी एम द्वारा मोहल्ले के लोगो को सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन का हवाला देते हुये अवैध निर्माण को हटाने के लिये तीन दिनो का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन मोहल्ले वाले मंदिर नही हटाने की जिद पर अडे हुये थे। प्रशासन ने आखिर कार मंदिर के चबूतरे और उस स्थापित शिवलिंग को हटाने की कार्यवाही आज की है।

प्रशासन ने इससे पहले किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिये भारी तादाद मे पुलिस बल तैनात किया था। इसके बाद नगर निगम के दस्ते ने पंडित बुलाकर  विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग को हटाकर दूसरे मनिद मे स्थापित किया और वहा बने कबूतेरे को हटाया।

इस दौरान मोहल्ले मे अवैध निर्माण करने वले कोई भी सामने नही आये। कार्यवाही के दौरान पुलिस और प्रशासन के बडी अधिकारी मौजूद रहे। राजनांदगांव के एस.डी.एम मुकेश रावटे ने बताया कि मोहल्ले के लोगो द्वारा एक निर्माणाधीन मकान के ठीक सामने सडक पर अवैध रूप से मन्दिर बनाया था, जिसे आज हटाने की कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!