सुकमा / सुकमा में सुरक्षाबलों के सामने 6 स्थाई वारंटी समेत 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों ने फूलबगड़ी थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। ये सभी नक्सली अलग अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं।
नक्सलियों ने एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के मौजूदगी में सरेंडर किया है। ये सभी नक्सली पोग्गाभेज्जी बड़ेसट्टी इलाके में सक्रिय रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला एसपी सलभ सिन्हा एक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। पहले तो उन्होने कुछ बड़े नक्सलियों पर नकेल कसा जिससे उनमें से कुछ सरेंडर किया तो कुछ को मार गिराया गया। अब जमीनी स्तर पर काम करने वाले छोटे नक्सली सरेंडर कर रहे हैं क्यों कि उन पर सुरक्षा बलों द्वारा दबाव बनाया गया है। इसे पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
दरअसल पुलिस और नक्सलियों की तीन साल की मुठभेड़ की बात करे तो 450 से ज्यादा नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया हैं और इस बार नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से तैनात रहने की नई रणनीति बनाई। नक्सलियों के इस शहीदी सप्ताह पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर बनी हुई हैं।
बता दें, नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान गांव-गांव में अपने मारे गए साथियों के बारे में गांववालों को पूरी कहानी बताते हैं। इसलिए इस बार सुरक्षा बलों के जवानों नक्सलियों के इस तरह के अभियान को मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी तैयारी हैं।
