राजनांदगांव / प्रदेश भर में हरेली त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में राजनादगांव में हरेली त्यौहार मनाने के लिए कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राजनादगांव कलेक्टर जेपी मौर्या ने सभी को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कलेक्टर ने गेड़ी पर चढ़े इसके अलावा ग्राम पंचायत सुरेंद्र दास ने भी गेड़ी चलाई। इस मौके पर गेडी नृत्य, कबड्डी, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसा गया। हरेली त्यौहार के मौके पर 5 पंचायतों के गौठानों का भी लोकार्पण हुआ, जिस पर राजनांदगांव के लोगों ने भूपेश सरकार की गौठान योजना का अभिनन्दन किया।
