Advertisement Carousel

संकल्प महाविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर रोजगार मेला का आयोजन, 10 से अधिक कम्पनियों ने लिये रोजगार मेला में भाग

अनूपपुर / संकल्प महाविद्यालय के शिव मंदिर के पास स्थित परिसर में समाज को उचित दिशा में आर्थिक मजबूती देने के लिए किए गये कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। महाविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस के कार्यक्रम को नया रूप देते हुए शहडोल एवं सरगुजा संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थाओं से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए एक मंच बनाने की कोशिश की है, इस कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नित नये अवसर प्रदान करना है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर एवं यातायात प्रभारी सुबेदार बृहस्पति साकेत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए श्री राठौर कम्पनी से आये हुये प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके द्वारा दिये जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी लिये एवं साक्षात्कार हेतु आये प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा महाविद्यालय के चेयरमैन अंकित शुक्ला को अनूपपुर में इस तरह के सामाजिक हित के कार्यक्रम कराने हेतु धन्यवाद एवं प्रोत्साहन दिया।

अतिथि श्री साकेत ने महाविद्यालय के इस पहल का स्वागत करते हुए अंकित शुक्ला को समाज में उनके द्वारा दिये गए योगदान के लिए प्रोत्साहित किया एवं कार्यक्रम को और उन्नत तरीके से सम्पन्न कराने का सुक्षाव दिया।

महाविद्यालय के चेयरमैन अंकित शुक्ला ने समस्त विद्यार्थियों जिन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर का अध्ययन पूर्ण कर लिया हैं उन्हें इस मौके पर अपनी योग्यता एवं शिक्षा के आधार पर अच्छे पद को प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम होने को कहा। इस तरह के कार्यक्रम का लाभ अपनी संस्था में अध्ययनरत एवं प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों तक सीमित न रख कर सामाजिक स्तर पर भी देना चाहते हैं। अपने व्यक्तिगत हित से उपर उठकर सामाजिक स्तर पर लोगों को सही राह में आर्थिक मजबूती देना भी संकल्प महाविद्यालय के लक्ष्यों में से एक है।

कम्पनियों द्वारा 40 अभ्यर्थियों का नाम सूचीबद्ध किया गयाः- कार्यक्रम को आगे बढाते हुए संस्था के चेयरमैन अंकित शुक्ला को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा 40 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं शिक्षा के आधार पर रोजगार के लिए वारियता दी गई इस हेतु चयनित अभ्यर्थियों का नाम कुछ समय पश्चात कम्पनियों द्वारा दिया जायेगा।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैंन ने मुख्य अतिथियों , कम्पनियों से आये प्रतिनिधियों, साक्षात्कार हेतु आये प्रतिभागियों, महाविद्यालय में कार्यगत शिक्षकों, कर्मचारियों, अध्ययनरत् विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाली समस्त व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!