कोरिया / बैकुण्ठपुर की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के प्रयास से बैकुण्ठपुर गर्ल्स कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में 20 सीट एवं पटना महाविद्यालय में बीएससी, बीए प्रथम वर्ष में दोनों संकायों में 20 – 20 सीट की वृद्धि हुई है।
बता दे कि विधायक ने उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर इसके लिए विशेष अनुरोध किया था और अब दोनों महाविद्यालय में प्रतीक्षा सूची के छात्र 14 अगस्त तक इन संकायों में प्रवेश ले सकेंगे।
इस बात की सूचना मिलते ही समस्त छात्र छात्राओ ने विधायक को धन्यवाद प्रेसित किया है।


