Advertisement Carousel

उर्दू गालिब मदरसा स्कूल के 8 बच्चे अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल दाखिल

अमन अग्रवाल की कलम से बिलासपुर / गौरेला में आज उस समय हंगामा मच गया, जब पेट के कीड़े मारने वाली दवाई पिलाने के बाद गौरेला के मंगली बाजार स्थित उर्दू गालिब मदरसा स्कूल के 8 बच्चे अचानक तबियत बिगड़ने लगी और बच्चो को चक्कर और बेचैनी लगने लगी।जिसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी।

दरअसल मामला गौरेला के मंगली बाजार स्थित उर्दू ग़ालिब मदरसा स्कूल का है जहां आज राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन के तहत कृमि की दवाई खिलाई जा रही थी और दवा खाने के बाद लगभग 10 बच्चो की तबियत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने इलाज के लिए गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया।

आपको बता दें… राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में बच्चों को एलबिंडाजोल दवाई पिलाई जा रही। जिस बीच ये हादसा देखने को मिला। इधर स्कूल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है…।

error: Content is protected !!