Advertisement Carousel

Exclusive Video – कांग्रेस और नक्सलियों में कोई अंतर नहीं है – ननकी राम पूर्व गृहमंत्री

कोरबा / रायपुर ….पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है।

https://youtu.be/yRv2J1j1KRo

ननकीराम कंवर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस और नक्सलियों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्ट अफसरों की वजह से भाजपा की सरकार की गयी है। उस वक्त की सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई नहीं की, उन्हें शह दिया, इसकी वजह से भाजपा सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं आईपीएस मुकेश गुप्ता पर एक बार फिर निशाना साधते हुए ननकीराम कंवर ने कहा है कि ऐसे अफसर को देश बदर कर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को जैसी कार्रवाई करनी चाहिए, उसकी रफ्तार काफी कम है। पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई होनी चाहिये।

ननकीराम कंवर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेसियों का रिश्ता नक्सलियों से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों में कोई अंतर नहीं है। उनके पास ऐसी सूचना है कि कांग्रेस और नक्सलियों का संबंध है। झीरम कांड की निष्पक्षता के साथ जांच की मांग करते हुए ननकीराम कंवर ने कहा कि झीरम कांड में एक नेता को मार दिया गया, दूसरे को छोड़ दिया गया। अगर सांठगांठ नहीं होता तो कोई नक्सली क्षेत्र में ऐसे थोड़े ना घूम सकता था।

error: Content is protected !!