कोरिया / चिरमिरी नगर निगम के मुलभुत आवश्यकता के प्रति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव असगठित जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ दीपांकर राय बनर्जी ने प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल को पत्र लिखा है।
बता दे की पत्र के माध्यम से 7 बिंदुओं में क्रमवार क्षेत्र की मांगो को रखते उसके निराकरण की बात कही है।
पत्र के अनुसार प्रमुख मांगे इस प्रकार है…
1.चिरमिरी जलाशय का काम पुराने सरकार के समय से रुका हुआ है इसका पूरा होने पर चिरिमिरी डोमनहिल के नालों का पानी को एकत्र करके चिरमिरी की पिने के पानी एवं खडगवां ब्लॉक में ग्रामीण इलाको में पिने के पानी के साथ कृषि के लिए भी पानी उपलब्ध करवाया जा सकता है।
2.चिरमिरी नगर निगम में वर्षो से एक बड़ा ऑडिटोरियम एवं खेल के मैदान की कमी है. क्षेत्र में फुटबॉल और क्रिकेट का बहुत जायदा क्रेज है और खिलाड़ियों को खेल मैदान और कलाकारों को ऑडिटोरियम की कमी खलती है अगले बजट में इन दोनों को रखने की कृपा करें।
3. चिरमिरी नगर निगम के सबसे बड़ी और जनता के सबसे महत्वकांची योजना जो कई वर्षों में भी अभी तक पूरी नहीं हो पायी है जल आवर्धन योजना जिसको विधायक मनेन्द्रगढ विनय जायस्वाल जी ने विधानसभा में प्रश्न भी लगाया था और माननीय मंत्री जी ने 3 माह में पूरा करने का आश्वासन दिया था मगर आज तक पूरा नहीं हो पाया और चिरमिरी की जनता आज तक पिने के पानी के लिए तरस रही है कृपया इस पर विषय कमेटी गठित करके जल्द से जल्द इसको पूरा करवाने के निर्देश जल संशाधन विभाग को दे।
4. चिरिमिरी नगरी पूरी तरह से कोयला के खान पर निर्भर है और युवाओं को रोजगार के साधन नहीं मिल पता और युवा बेरोजगारो की संख्या बहुत जायदा है कृपया रोजगार के लिए आस -पास में पावर प्लाट जो भूत पूर्व सरकार लगातार वादा करते आयी है मगर आज तक पूरा नहीं कर पाई कृपया इस विषय पे ध्यान देने की कृपा करे।
5. पेंड्रा,मरवाही,गोरेला को जिला घोषित किया गया है और चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ को जिला बनने की मांग 1998 से चल रही है और आज तक मनेन्द्रगढ़ और
चिरमिरी की जनता जिले का सपना लेकर संघर्ष कर रही है और जनता को विश्वास है की आप उनके आशा को
बनाये रखेंगे और चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ को संयुक्त जिला बनने का प्रयाश जल्दी शुरू करेंगे।
6.कोयला को लेकर मशहूर चिरमिरी नगर निगम के विद्यार्थियों को एजुकेशन के लिए बाहर जाना पड़ता है जिस से काफी सारा धन रहने और खाने में लग जाता है, निवेदन है की चिरमिरी में एक बीएड कॉलेज और एक पॉलिटेक्निक कॉलेज अगले बजट में जरूर दे जिस से क्षेत्र में रोज़गार एवं शिक्षा के संसाधन बने और चिरमिरी की लोगो के पलायन में रोक लगे और एक उजड़ता शहर फिर से खिल उठे।
7. स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत ज्यादा कमी है डोमनहिल में एक शहरी स्वस्थ केंद्र है उस को ही 100 बेड वाले हॉस्पिटल में परिवर्तित करके बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सकता है।
