कोरिया / नाबालिग को बहलाकर ले जाने का ताजा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस द्वारा 3 नाबालिग को बरामद भी किया गया है। बता दे कि इन्हें मजदूरी कराने ले जाया गया था। इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है जबकि 1 फरार बताया जा रहा है। नाबालिग यूपी के नरैनी इलाके से बरामद हुए है इन नाबालिग को भरतपुर के हथवारी इलाके से ले जाया गया था और नौढिया से गिरफ्तार हुए है 2 आरोपी। जनकपुर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।
मामले का संक्षिप्त विवरण में पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जयमंगल सिंह पिता उदर्शन सिंह गोंड उस 38 वर्ष सा० हथवारी का थाना उपस्थित आकर अपराध पंजीबद्ध कराया कि घटना दिनांक 18/08/19 के दोपहर 02 बजे इसका नाबालिक लड़का तिलकराज सिंह उम्र 15 वर्ष का घर से बिना बताये कहीं चला गया है। कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है, कि रिपोर्ट पर धारा 363 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के गुम अपहत तिलक राज सिंह के पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस पंकज शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी कर्ण कुमार उईके के मार्ग दर्शन में गुम अपहत के बरामदगी हेतु टीम गठित कर मेरठ उ0प्र0 रवाना किया गया था। जो प्रकरण के गुम अपहत तिलक राज सिंह उग्र 15 वर्ष के साथ अन्य अपहृत बालक गुलाब सिंह पिता राम बहादुर सिंह गोंड उम्र 15 वर्ष एवं आदेश सिंह पिता मनोहर सिंह गाड उम्र 15 वर्ष साकिनान हथवारी के तीनों अपहतों को ग्राम नरैनी
थाना रजबपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से दिनांक 10/09/19 को बरामद कर थाना जनकपुर लाया गया। जिनसे पूछताछ कर कथन लेने पर बताये कि ग्राम हथवारी का विजय सिंह गोड पन्द्रह अगस्त के दिन ग्राम हथवारी स्कूले में मिला था। जो पैसा कमाने मेरठ जाना है बोलकर दिनांक 18/08/19 को साथ में मेरठ जाने के लिए बोला उसके साथी आरोपी दलप्रताप सिंह उर्फ लाला सिंह पिता बाके सिंह गोंड एवं लक्ष्मण जायसवाल पिता स्व० रामाश्रय जायसवाल साकिनान नौविया थाना जनकपुर को तीनों साथ मिलकर तीनों बच्चों को बहला फुसलाकर भगाकर मजदूरी कराने के नाम पर मेरठ ले गये जहां पर तीनों बच्चों को डरा धमका कर अपने कब्जे में रखकर बच्चों से मजदूरी कराते थे एवं साथ में रखे ये तीनों नाबालिग बच्चों को दास बनाकर अपने साथ रखकर
बल पूर्वक उनसे मेहनत मजदूरी कराते थे एवं साथ रखे कि ग्राम नरैनी पलिस के आने की सूचना पाकर फरार हो गया था आरोपी दल प्रताप सिंह उर्फ लाला सिंह एवं लक्ष्मण जायसवाल साकिनान नौदिया को आज दिनांक 13/09/19 के कमश 12/30, 12/40 बजे गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी विजय सिंह फरार हो गया।
मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार टण्डन, चित्र बहोर यादव, राजेन्द्र सिंह, महेश साह, सूर्यपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
