Advertisement Carousel

परिषद की बैठक जमकर हुआ हंगामा, तू तड़ाक से हाथपाई तक कि नौबत….VIDEO

कोरिया / खबर है कि नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षद ने अपने ही पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ शहर में महिला शौचालय शुरू करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामे के दौरान हाथपाई तक कि नौबत आ गयी। लेकिन भाजपा पार्षद दयाशंकर यादव के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

बता दे कि कांग्रेस पार्षद गोपाल गुप्ता के महिला शौचालय शुरू करने की मांग को लेकर नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी अपने ही पार्टी पर बिफर पड़े और तू तड़ाक पर उतर आए। ऐसा माहौल परिषद की बैठक में बनते देख जब अन्य कांग्रेस पार्षद गोपाल गुप्ता की मांग का समर्थन करने लगे तो नपाध्यक्ष अपने कुर्सी से उठकर पार्षद के पास तक जाने लगे और उन्हें हाथ दिखाने लगे।

आज परिषद को बैठक के हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परिषद के बैठक की गरिमा को तार तार होते साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद लोगो का यह कहना है कि जहां शहर विकास की रूपरेखा तय होती है वहा हमारे जनप्रतिनिधि लड़ाई कर रहे है।

error: Content is protected !!