राजनादगांव / मुख्यंमत्री सुपोषण अभियान के संबंध में कलेक्टर ने कर विस्तृत जानकारी साथ साझा की।
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जन्म दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश भर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सम्पूर्ण प्रदेश को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन और भागीदारी है, इसमें जन-जन के सहयोग के साथ-साथ पत्रकारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सुपोषण अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर जय प्रकाश मौर्यने में कहा कि जिले में सुपोषण अभियान के अन्तर्गत पूरक पोषण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चयनित अतिरिक्त पौष्टिक आहार सप्ताह में 03 दिन अण्डा एवं 02 दिन केला तथा गुड़ व मूंगफली का लड्डू दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि 0 से 5 बच्चों एवं 15 से 49 वर्ष के एनीमिक महिलाओं का चिन्हांकन किया जा रहा है, ताकि उन्हें एनीमिया मुक्त किया जा सके।
