कोरोना मरीज, कोरोना को मात दे कर लौट रहे हैं घर
कोरोना संक्रमित मरीजों का रखा जा रहा है, विशेष ध्यान,चिकित्सक व संस्था के पदाधिकारी एक-एक मरीज की सेहत पर रखते हैं पैनी नज़र,अपने परिवार के सदस्यों के जैसे ही मरीजों की करते हैं सेवा
दुर्ग / प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के तत्वावधान में जामुल स्थित निःशुल्क कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसे अनुमति मिलने के बाद महज सात (07) दिन में शुरू किया गया है , जहाँ से अब तक कुल छत्तीस (36) कोविड मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके हैं, 18 अप्रैल से शुरू हुए इस कोविड केयर सेंटर में अब तक कुल (49) उन्नचास मरीज भर्ती हुए जिसमें से (36) छत्तीस मरीज पुरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं ,पहले से ही गंभीर छः (06) मरीजों को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया था व सात (07) मरीजों का अभी भी इलाज जारी है, वहीं घर में रह कर अपना इलाज कराने वाले जामुल व आसपास गांव के बहत्तर (72) मरीज, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटर के डाक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श लेकर घर पर ही अपना निःशुल्क इलाज करा रहे हैं, ऐसे उन्हत्तर (69) मरीज पुरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, और तीन (03) मरीजों का अभी भी इलाज जारी है, पचास (50) बिस्तरों के इस सेंटर में बीस (20) आक्सीजन युक्त बेड हैं, संस्था ने दो (02) निजी डाॅक्टर (एमबीबीएस) सहित नौ (09) नर्सिंग स्टाफ नौ (09) अटेंडर के साथ चार (04) हाउस कीपिंग कार्य हेतु, कुल चौबीस (24) मैडिकल स्टाफ की व्यवस्था संस्था ने स्वयं के व्यय पर की है, सत्ताइस (27) मरीजों को संस्था ने स्वयं के व्यय पर दवाईयां उपलब्ध कराई है, वहीं अठ्ठारह (18) मरीजों का सीटी स्कैन व तेरह (13) मरीजों का ब्लड टेस्ट भी संस्था ने स्वयं के व्यय पर किया है, बारह (12) जरूरतमंद मरीज जो स्वस्थ हो कर घर लौटे हैं, उन्हें दो-दो हजार (02-02) की आर्थिक सहायता भी संस्था द्वारा प्रदान कि गई है, संस्था कि ओर से मरीजों को गरम पानी, काढ़ा,हल्दी वाला दुध, ड्राय फ्रुट(काजु,किशमिश,अंजीर,छुआरा,बदाम ),व फल व भाप के लिए वेपोराइजर साथ ही नेबोलाइजर आदि का समय समय पर बेहतर स्वास्थ लाभ देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराये जा रहे हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों में अत्यधिक तनाव व भय को देखते हुए विशेष रूप से जानेमाने मनोचिकित्सक से भी अलग-अलग मरीजों के मानसिक स्थिति के विषय में चर्चा कर मरीजों के मनोबल को ऊंचा रखने व स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं उन्हें योगा,गार्डन में टहलना, म्यूजिक आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। संस्कार मंच के चिकित्सक व पदाधिकारी अपने परिवार के सदस्यों के जैसे ही मरीजों की करते हैं सेवा।
जामुल में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए संस्था के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने अपनी सगाई की अंगूठी व चैन को गिरवी रख पैसों की व्यवस्था कर कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया ,जिसके बाद बड़ी संख्या में नगर के समाजसेवीगण संस्था को सहयोग करने आगे आए,लगातार मरीजों को घर जैसी सुविधा और लगातार स्वस्थ होने के रिकॉर्ड को देखते हुए नगरवासियों में इस संस्था व कोविड केयर सेंटर के प्रति विश्वास बढ़ा है, साथ ही लोग संस्था के इस प्रयास की काफी सराहना भी कर रहे हैं, इस सेंटर के प्रारंभ होने से नगरवासीयों में कोरोना का भय कम हुआ है।
संस्था के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि हमारे कोविड केयर सेंटर में नगरवासियों के सहयोग से हर सुविधा संस्था स्वयं के व्यय से उपलब्ध करा रही है, इसमें किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारीयों (शासन/ प्रशासन) द्वारा कोई भी सहयोग आर्थिक व अन्य रूप में संस्था को प्राप्त नहीं हुआ है, पीपीई कीट, मास्क, दवाईयां, बिस्तर,आक्सीजन सिलेंडर,आक्सीमीटर से लेकर हर सुविधा संस्था, नगरवासियों के सहयोग से स्वयं के व्यय पर वहन कर रही है,ईश्वर उपाध्याय का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे जामुल के निवासियों को इलाज के लिए भटकना ना पड़े और समय पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा से गंभीर विपरित परिस्थिति को रोका जा सके।
आपको बता दे कि संस्था को अब तक श्री जोगेश्वर सोनी जी,श्री शिव कुमार यादव जी, श्री करीम खान जी,श्री रमेश साहू जी,श्री प्रशांत गुप्ता जी (बंटी भइया),श्री अनिल दुबे जी,जीवन दायनी सेवा समिति जामुल से संस्थापकगण स्व. श्री फणेन्द्र पाण्डेय जी, श्री अश्वनी पांडेय जी , कुलेश्वर वर्मा जी,रवि वर्मा जी,पवन देवांगन जी,लेखु साहू जी,किशोर देवांगन जी ,मोहन वर्मा जी,गणेश साहू जी, रामा निर्मल जी, नीलम ताम्रकार जी,सुरेंद्र वर्मा जी,विजय पाण्डेय जी,लीलाधर वर्मा जी, संजय शर्मा जी,दीपक दाऊ जी, हरीश चंद्राकर जी,युवराज यादव जी,आंनद निर्मल जी नंदकुमार साहू जी, राजू देवांगन जी,सुरेश मानिकपुर जी, मुकेश निर्मलकर जी, राजकुमार साहू जी,रामचन्द्र साहू जी, श्री दिपक गुप्ता(दाऊ) जी ,श्री अजय श्रीवास्तव जी, श्री विवेक तिवारी जी, श्री केशव सिंह ठाकुर जी, श्री संजय साहू जी, श्री राहुल राय जी, श्री संजय देशलहरे जी, श्री ओमप्रकाश यादव जी, श्री गिरधारी लाल साहू जी, (डॉक्टर) श्री डी एस साहू जी, श्री जनक साहू जी, श्री लक्ष्मण साहू जी, श्री विकास यादव जी,श्री केतन वर्मा जी, श्रीमती सुनीता चन्नेवार जी, श्री विनोद सिंह जी, इंटक युनियन अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रसाद जी,श्री प्रकाश पटेल जी,श्री विश्वजीत भोई जी, श्री प्रताप मलिक जी सम्पूर्ण एसीसी कर्मचारी परिवार,श्री लाल चंद देवांगन जी, ब्रदर्स कमेटी (वार्ड क्रमांक 08 राम मंदिर) से श्री मन्नी सिंह जी, श्री लोकेश निर्मलकर जी, श्री किशन सिंह जी,श्री विशाल यादव जी,श्री इनेश वर्मा जी एवं चार समाज सेवीयों द्वारा गुप्त रूप से सहयोग किया गया है।
