Advertisement Carousel

दिग्विजय स्टेडियम निर्माण 54 करोड़ के घोटाले की जांच पर SDO सब इंजीनियर पाए गए दोषी कलेक्टर ने लिखा शासन को कार्यवाही करने पत्र  

00 पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता फड़नवीस ने की थी शिकायत 
00 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह के विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के बाद लोकनिर्माण में भी घोटालो की निरन्तर खुल रही है पोल 
00 लगातार शिकायत पर करते थे नजरअंदाज शहर की जनता भुगत रही है

राजनादगांव / पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता अशोक फड़नवीस ने 23 सितम्बर को लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज व कलेक्टर प्रकाश मौर्य को भाजपा शासन काल में दिग्विजय स्टेडियम के निर्माण पर अधिकारियों ने जम कर घोटाला किया है विभाग द्वारा किये गए स्वीकृति 54 करोड़ की राशि मे मनमानी खर्च किये कर इसे अपनी कमाई का जरिया बनाया था इसकी जांच की शिकायत की गई। मंत्री जी ने कलेक्टर को जांच करने कहा गया था जांच में विभाग के जिम्मेदार तीन इंजीनियरो को दोषी पाया गया । जिन्होंने ठेकेदार को लाभ पहुचाने के लिए शासन के स्वीकृति राशि मे घोलमोल किया था जिसके तहत कलेक्टर ने 38 लाख के भुगतान पर रोक लागने की कार्यवाही की है यह भी पाया गया कि निर्माण में भी मनमानी किया गया है इन सभी बिंदुओं पर कलेक्टर ने इंजीनियरो को दोषी पाया। जिसके तहत एस, डी, ओ , एस डी जोत्तदार , सब इंजीनियर बी एस कंडा व सन्तोष सोनवाने पर कार्यवही किये जाने के लिए अपर मुख्यसचिव को पत्र लिखा गया है ।

सुनीता फड़नवीस का कहना कि गहराई से जांच किया जाए तो करोड़ो के घोटाले उजागर हो सकता है निर्माण कार्य मे जबरदस्त गड़बड़ी मिल सकती है । इन पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए शहर के दिग्विजय स्टेडियम के निर्माण के साथ साथ शहर की खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ियों के साथ घोखा किया है इन पर एफ आई आर दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री मो अकबर व विभागीय मंत्री से शीघ्र मांग किया जाएगा।

error: Content is protected !!