Advertisement Carousel

श्रीलंका में बेस्ट फील्डर के अवार्ड से पुरस्कृत ऋषभ का सम्मान किया विधायक अम्बिका ने, ऋषभ के लिए क्रिकेट का खेल बन चुका है जुनून

कोरिया चरचा / खेलों के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना से ओतप्रोत चरचा कालरी सदैव खेलों के लिए चर्चित रही है खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की वजह से पूरे देश में चरचा कालरी का नाम पहचान बन चुका है ।

चरचा कालरी के खिलाड़ी देश के कई नामी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और खेल के माध्यम से ही रेलवे, सेना व अन्य क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं खेलों के माध्यम से चरचा को चर्चित करने की कड़ी में एक नया नाम ऋषभ सिंह का है जो क्रिकेट के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और क्रिकेट इस युवा के लिए जुनून बन चुका है ऋषभ सिंह को हाल ही में श्रीलंका में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट फील्डर के अवार्ड से नवाजा गया, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से श्रीलंका के मैदान में खेलते हुए ऋषभ ने 3 मैचों में 5 विकेट झटके साथ ही 79 रन बनाए ऋषभ सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से आयोजित अंडर-19 आईपीएल कैंप में भाग लिया जहां उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने चयन कर श्रीलंका खेलने के लिए भेजा जहां श्रीलंका की स्टेट टीमों के बीच मैच खेला गया ऋषभ सिंह चरचा कालरी के कर्मचारी शिवानंद सिंह के पुत्र हैं ऋषभ 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल के दीवाने हो गए वर्तमान में 12वीं के छात्र हैं और इंडिया की टीम से खेलने की इच्छा रखते हैं वर्ष 2016 में कोरिया जिले की टीम से खेलते हुए रायगढ़ रायपुर भिलाई आदि जगहों में अपने खेल का प्रदर्शन किया वर्ष दो हजार सत्रह अट्ठारह की अवधि सेंट जॉन्स क्रिकेट एकेडमी हैदराबाद में प्रैक्टिस किए चरचा कालरी के श्रमवीर स्टेडियम मैं श्रीमती अंबिका सिंह देव विधायक बैकुंठपुर के द्वारा युवा खिलाड़ी ऋषभ सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान किया गया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर के . मेरे सह क्षेत्र प्रबंधक चरचा विकास शंकर ओझा सहायक कार्मिक प्रबंधक चरचा, अजीत लाकड़ा अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चरचा, भूपेंद्र यादव, पंकज मिश्रा, विक्रांत सिंह एल्डरमैन, भूपेंद्र सिंह ,मृत्युंजय मिश्रा, बृजेश चंदन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!