Advertisement Carousel

VIDEO – क्या भाजपा के गढ़ में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस, हाई प्रोफाइल वार्ड जहाँ से विधायक पत्नी कंचन जायसवाल और नीलम सलुजा की हैं सीधी लड़ाई, एड़ी चोटी का जोर लगा रहे दोनों उम्मीदवार

कोरिया / चिरमिरी नगर पालिक के चालीस पार्षद सीटों में सबकी नजर बड़ा बाजार के वार्ड क्रमांक-28 पर टिकी है । पिछले तीन चुनाव में भाजपा के गढ़ रहे इस सीट पर कांग्रेस ने विधायक डॉ. विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल को मैदान में उतारा है ।

चिरिमिरी नगर पालिका को नगर पालिक निगम बने केवल 15 साल हुए है । इस दौरान हुए तीन नगरीय निकाय के चुनाव में तीनों बार बड़ा बाजार के वार्ड क्रमांक 28 इंदिरा वार्ड में भाजपा का कब्जा रहा है ।

सन 2004 में हुए चिरमिरी के पहले नगर निगम के चुनाव में इस वार्ड से भाजपा के राणा जैन ने अपनी जीत दर्ज की थी । इसके बाद 2009 में हुए चुनाव में यहां से भाजपा के नीलम सलूजा ने अपनी जीत दर्ज की । इसके पूर्व 2014 में हुए चुनाव में भी भाजपा की दुलारी खटीक यहां से पार्षद रही ।



भाजपा के इस गढ़ को ढहाने के लिए कांग्रेस ने इस चुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा के इस गढ़ से विधायक डॉ. विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल को मैदान में उतारा है । कांग्रेस की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को पिछले एक के भीतर अपने विधायक पति के द्वारा किये गए विकास व जनसेवा के दम पर भरोसा है कि वो ये चुनाव बड़ी आसानी से जीत जाएंगी ।


लगभग 12 सौ वोटर वाले इस सोनकर, लोहार, मुस्लिम बहुल वाले वार्ड पर अपना गढ़ कायम रखने के लिए भाजपा के नेता भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है । भाजपा प्रत्याशी नीलम सलूजा को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस के लाख प्रयासों के बावजूद उनका यह गढ़ कायम रहेगा और जीत उन्हें ही मिलेगी ।



बड़ा बाजार के इस हाई प्रोफाइल वार्ड 28 इंदिरा वार्ड में एक निर्दलीय सहित कुल तीन प्रत्याशी मैदान में है । दावे अपने अपने है पर जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा ये तो 24 दिसम्बर को ही पता चलेगा ।

error: Content is protected !!