रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री और प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि छग के नगरीय निकाय चुनावों में इस बार प्रदेश युवा कांग्रेस के अधिक से अधिक साथियो को कांग्रेस संगठन द्वारा टिकट देते हुए चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा था जिसमे से हर जिले में ज्यादा से ज्यादा युवा कांग्रेस पदाधिकारी जीत दर्ज किये है।
सुबोध हरितवाल ने बताया कि *प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी* की दूरदर्शी सोच और युवाओ को शहरी सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने की पहल के वजह से हर जिले में नगर निगम, पालिका और पंचायत में युवा साथियो को ज्यादा से ज्यादा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया जिसके परिणाम स्वरूप वे सभी जीत दर्ज कर कांग्रेस को मजबूत करने अपने अपने क्षेत्र में 5 साल जनता की सेवा हेतु चुन के आ गए है। *युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी* ने सभी निर्वाचित साथियो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की रीति नीति पर चलने के निर्देश भी दिए है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने पी एल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बधेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवा कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास और छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि युवा कांग्रेस हर कदम पर युही कांग्रेस पार्टी के साथ संघर्ष करता रहेगा और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुचता रहेगा।
सुबोध हरितवाल ने बताया कि प्रदेश भर में 100 से अधिक युवा कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव जीत कर आये हैं जिसमे प्रमुख रूप से रायपुर – अजित कुकरेजा,
हरदीप होरा बंटी, आकाशदीप शर्मा, महासमुंद अमन चंद्राकर, प्रीति बादल मक्कड़, धमतरी – दीपक सोनकर, देवव्रत साहू कुरुड़, डोमेश साहू कुरूद, कांकेर – पंकज वाधवानि, गरियाबंद – संदीप सरकार, नारायणपुर – अमित भद्र, आकाश राठौर, अम्बिकापुर – दीपक मिश्रा, राजनांदगांव:
गबेन्द्र नेताम, दिलीप ओगरे, कवर्धा – मोहित माहेश्वरी
प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों ने विजेता साथियो को बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
