बेमेतरा / बीते दिनों जिले के ग्राम पेंड्रीतराई में गांव में गांव के ही की युवती की शव बरामद की गई थी जिसमे जांच कर बाद जिसमें हत्या का मामले का खुलासा हुआ है जिसमे मृतिका के प्रेमी ने ही दुपट्टा से गला घोंट कर हत्या कर दिया है।
दरअसल पूरा मामला जिले के ग्राम पेंड्रीतराई का है जहाँ 9 जनवरी की दोपहरी जानकी निषाद 18 वर्ष पिता गोवर्धन निषाद घर से नवधा रामायण देखने निकली जो 10 और 11 जनवरी को घर नही आई और 12 जनवरी की सुबह गांव के एक खेत से उसका शव बरामद किया गया । पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की तब पता चला कि मृतिका के मामा गांव ग्राम राजपुरी थाना बेमेतरा में रहने वाले रोशन साहू का प्रेम प्रसंग था जिसे संदेह के आधार पर पुलिस ने रोशन साहू से पूछताछ की इसके बाद तो रोशन साहू ने हत्या करना कबूल लिया रोशन ने पुलिस को बताया कि जानकी निषाद ने उससे अपने सगाई और शादी के संबंध में बात करने लगी जिससे वह क्रोधित होकर उसी के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी रोशन साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रजकुड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल दाखिल करा दिया गया है।
