Advertisement Carousel

महापौर कंचन जायसवाल ने निगम अमले के साथ शहर में सफ़ाई कार्यो व बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का लिया जायजा…

कोरिया चिरमिरी / स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी को स्वच्छ शहर बनाने को लेकर कड़कड़ाती ठण्ड के बीच मंगलवार की अलसुबह निगम महापौर कंचन जायसवाल ने शहर के बड़ाबाजार के विभिन्न वॉर्डों का दौरा कर बिजली, पानी, सड़क जैसी अन्य मूलभूत समस्याओं का निगम अमले के साथ जायजा लिया।

महापौर ने वॉर्ड में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे लोगों के बीच पहुँचकर उनका हाल-समाचार जाना। इस दौरान वॉर्डवासियों ने महापौर के समक्ष राशन कार्ड से नाम काट जाने, नया राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसी अन्य समस्याओं को रखा, जिस पर उन्होंने सम्बंधित विभाग से बात जल्द समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिलाया।

साफ़-सफ़ाई को लेकर महापौर कंचन ने वॉर्ड के नागरिकों से अपने घरों से निकलने वाले गीले औऱ सूखे कचरों को पृथक-पृथक डस्टबिन में एकत्र करके निगम के कचरा एकत्रीकरण वाहनों में देने की अपील की.निगम द्वारा किये जा रहे स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने को भी कहा महापौर कंचन ने निगम अमले को बारिश के पूर्व नालियों की बेहतर सफ़ाई करने को निर्देश दिया. साथ ही सफ़ाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को निर्देश दिया। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की स्वच्छता संबंधी कार्यो में सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान सफाई प्रभारी उमेश तिवारी, रामगोपाल मलिक, शशिधर जायसवाल, सहित निगम अमला व वॉर्डवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!