Advertisement Carousel

12 फरवरी राजकीय सम्मान के साथ होगा राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का अंतिम संस्कार

आपको बता दें की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था. दिल्ली रवाना होने के लिए सिंहदेव रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे. सोमवार शाम 7 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

उनके निधन से पूरे सरगुजा में शोक की लहर है. उनका पार्थिव शरीर मंगलवार, 11 फरवरी की सुबह अंबिकापुर लाया जाएगा. यहां उनके पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और बुधवार 12 फरवरी को अंबिकापुर के रानी तालाब में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

गौरतलब हैं कि दिवंगत देवेंद्र कुमारी सिंहदेव सरगुजा की राजमाता और अभिभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री रही चुकी हैं.

error: Content is protected !!