कोरिया / बैकुंठपुर नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार, परिवारवाद, मनमानी के विरोध में गौ रक्षा वाहिनी एवं बैकुंठपुर नागरिकों के द्वारा 5 मार्च दिन गुरुवार समय 1:00 बजे से विशाल धरना एवं नगरपालिका कार्यालय घेराव का कार्यक्रम रखा गया है।
इस दौरान गौ रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अनुराग दुबे ने बताया कि बैकुंठपुर नगर पालिका में जबसे अध्यक्ष अशोक जयसवाल जी आए हैं तब से भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है बैकुंठपुर नगर पालिका में यह आलम है कि वहां जो भी सामग्री की खरीदी होती है बिना कोई प्रक्रिया के केवल हवा हवाई में लाखों रुपए की खरीदी हो रही है ना कोई टेंडर की प्रक्रिया और ना ही कोई नियम कानून जो रहते हैं और खरीदी के केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं बैकुंठपुर नगर पालिका में सूचना का अधिकार कि कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है उसका शुल्क पटाने के बाद भी बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जयसवाल जी के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
ऐसे कई मुद्दें हैं जिनकी वजह से आंदोलन की नोबत आ गई है। एसएलआरएम सेंटर, पाइपलाइन, गांधी उद्यान, बिजली खरीदी, स्ट्रीट लाइट, टैंकर और ट्रैक्टर खरीदी, रंग पुताई जैसे कई कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।
जिसके विरोध में बैकुंठपुर गौ रक्षा वाहिनी बैकुंठपुर के नागरिकों के द्वारा नगरपालिका का घेराव किया जा रहा है।
