Advertisement Carousel

VIDEO – 2 दुकानों में लगी आग, सबकुछ जल कर हुआ खाख

कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में आधी रात को दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दोनो दुकानों के पूरा समान जल कर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि लगभग 25 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। नगर निगम की फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।

आपको बता दे कि चिरमिरी के गोदरीपारा इलाके के गुरद्वारा कम्पलेस के पास रात को लगभग एक बजे दो दुकान में आग लगी एक दुकान कपड़े उसके बगल में आरसीएम किराने की दुकान में आग लगी थी आग इतनी बढ़ गई थी कि दोनो दुकानों में रखे सभी सामान पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि चिरमिरी थाने के दो पुलिस जवान रात्रिगस्थ में थे उनको दूर से ही दुकान से धुंआ निकलता हुआ दिखा। जिसके बाद सामने जाकर देखा तो दुकान में आग लगी थी तो इसकी सूचना थाने में दी और दुकान के पीछे दुकान मालिक के घर जाकर बताया कि आग लगी है। आग की बात पूरे क्षेत्र में फैलने से लोग घर से निकल कर आग को बुझाने की कोशिश की और पुलिस के द्वारा नगर निगम के दमकल टीम को इसकी सूचना दी। निगम अमला मौके पर पहुच कर आग बुझाने की कोशिश की लगभग 4 घण्टे के बाद ही आग पर काबू पाया गया इसी बीच एसईसीएल की रेस्क्यू टीम की भी मदत ली गई और जिले से फायर टीम को बुलाया गया आग को बुझाने के लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही चिरमिरी के सीएसपी व एसडीएम मौके पर पहुचे। बताया गया कि दोनो दुकान गुरदास वधावन नाम के व्यक्ति की थी एक मे कपड़े व दूसरे में आरसीएम पोडेक्ट के किराना की दुकान थी जो कि पूरी तरह जल गई बताया गया कि लगभग 25 लाख रुपये का नुकशान आग लगने से हुई। फिरहाल आग पर काबू पा ली गई को जनहानि नही हुई।

 

error: Content is protected !!