MP के “नाथ” कमलनाथ ने MP के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राहुल, मनमोहन सहित शिवराज भी मौजूद

भोपाल / मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोमवार को मध्य प्रदेश के18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित यूपीए के कई दिग्गज नेता सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मौजूद रहे। 

गौर हो कि कमलनाथ ने शनिवार को मीडिया को बताया था कि “वह अकेले शपथ लेगें”। इसका मतलब मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद रखने वाले विधायकों को फिलहाल कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, द्रमुक नेता एम के स्टालिन इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण का भव्य समारोह आयोजित करने की पिछले दो दिन से तैयारियां की जा रही थी। मालूम हो कि कमलनाथ के पहले भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने भी इसी मैदान पर तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

 

error: Content is protected !!