Advertisement Carousel

SECL की बस में पॉवर प्लांट MP के 47 कामगार जा रहे थे झारखंड, अब कोरिया में फसें…

कोरिया / कोरिया प्रशासन ने देर रात 47 कामगारों को कोरिया और सूरजपुर के सरहदी इलाके से पकड़ा हैं। फिलहाल उन्हें जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में रखा गया हैं। जहां से प्रशासन उनकी सतत निगरानी कर रही हैं।

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के जिला अनूपपुर मोजर बिहार जैतहरी पावर प्लांट से 47 कामगारों की बस झारखंड जपला गांव पलामू जिला जा रहे थे इन्हें कोरिया और सूरजपुर के बॉर्डर में रात 12 बजे पकड़ कर बैकुंठपुर मानस भवन में लाया गया हैं। साथ ही एसईसीएल की बस जिसमें सभी 47 कामगारों को भेजा जा रहा था उसे भी प्रशासन द्वारा डॉयवर खलासी सहित मानस भवन में रखा हैं।

गौरतलब हो कि इन कामगारों से कोरिया जिला प्रशासन लगातार पूछताछ कर रही हैं कि इन्हें आखिर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य किस आधार पर पार कराया जा रहा था।

मामले को लेकर स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह मानस भवन पहुची और कामगारों से मुलाकात कर जानकारी ली हैं। ताकि इनकी समुचित देखरेख की जा सके। इस दौरान विधायक ने जिला प्रशासन को सख्त हिदायत भी दी कि जिले के सभी सरहदी इलाकों को लॉक किया जाए, एक भी व्यक्ति दूसरे राज्य से हमारे जिले में न घुस सके। अन्यथा ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरों में भी बैरिकेट लगा कर शहर वालों को अपनी रक्षा करनी पड़ सकती हैं। विधायक ने बताया कि इन्हें जल्द ही शहर के मध्य मानस भवन से कही और सिप्ट किया जाएगा।

error: Content is protected !!