आपदा प्रबंधन को भेजी जाए प्रधानमंत्री राहत कोष में एकत्रित राशि, सुप्रीम कोर्ट में उठी मांग

नई दिल्‍ली / सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए याचिका दायर की गई, जिसमें इस बीमारी के लिए होने वाली जांच को लोगों के डोरस्‍टेप पर मुहैया कराने की मांग के साथ ही इसके लिए गठित राहत कोषों से धनराशि को आपदा प्रबंधन को ट्रांसफर करने की मांग की गई है।

इलाहाबाद के चार वकीलों ने यह याचिका दायर किया है। इस याचिका में यह कहा गया है कि घर-घर जाकर जांच कराई जाए और  इसकी शुरुआत उन शहरों से कराई जाए, जहां संक्रमण के अधिक मामले हैं। साथ ही कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में एकत्र कराई गई राशि आपदा प्रबंधन को स्थानांतरित करने की मांग की गई है, ताकि इस धनराशि का इस्‍तेमाल कोविड-19 महामारी से निपटने में किया जाए। 

इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को सलाह दी थी कि सभी लैब में कोरोना वायरस के लिए की जाने वाली जांच की सुविधा मुफ्त में मुहैया कराई जाए। 

error: Content is protected !!