00 मुस्लिम समाज के साथ शहर के कई समाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन और निजी संस्थाओं ने बढ़ाऐ हाथ, महापौर ने स्वयं अन्य दान कर स्थानीय जनता का जताया आभार.
00 सार्वजनिक किया महापौर राहत कोष का अकाउंट नबर
A/C – 3809053442/ IFSC CODE CBIN0281874 स्थानीय लोगो से आर्थिक सहयोग की लगाई गुहार.
कोरिया चिरमिरी / कोविड-19 संक्रमण की इस घड़ी में सभी गरीब व असहाय परिवार के लोगो को मदद पहुँचने की नियत से लगातार स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे ताकि इस आपदा की घड़ी में इस बड़ी महामारी से लड़ा जा सके और इस लड़ाई में शहर के साथ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक हर संभव मदद की व्यवस्था की जा सके ।
जानकारी अनुसार इस गंभीर संक्रमण के बीच शहर की नगर निगम एजेंसी द्वारा राज्य शासन के आदेश पर स्थानीय शहर वासियों को इस बड़ी बीमारी से बचाव के तमाम उपाय करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग,हर व्यक्ति में मास्क का उपयोग,कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, इत्यादि के साथ महापौर राहत कोष की एक अनोखी पहल करते हुए शहर के हर अंतिम व्यक्ति तक भोजन की व्यवस्था को बखूबी रूप से अंजाम दिया जा रहा जो काबिले तारीफ है । और शहर की प्रथम महिला महापौर के द्वारा स्वयं स्थानीय निगम प्रशासन को अन्य दान कर स्थानीय लोगो से भी सहयोग की गुहार लगाई जा रही है । इस पुरे मामले में महापौर कंचन जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शहर की अलग अलग समाज सेवी संस्थाओ, राजनैतिक संगठनो और निजी व्यक्ति के साथ शहर के मुश्लिम समाज के द्वारा कुल दो लाख 34 हजार दो सौ पांच रुपए का आर्थिक सहयोग महापौर राहत कोष में जमा कराया गया है जो काबिले तारीफ है । जिसकी मदद से हम शहर के उस अंतिम व्यक्ति तक हर संभव भोजन की व्यवस्था और उसकी जरुरत की सामग्री को अपने निगम प्रशासन के अधिकारीयों कर्मचारीयों के साथ स्थानीय वार्ड पार्षदों के माध्यम से पहुचाने का काम कर रहे है ताकि हर गरीब और असहाय व्यक्ति इस भीषण महामारी से लड़ सके और अपने आप को मजबूत बना सके । इस कर्म में श्रीमती जायसवाल ने सार्वजनिक तौर पर महापौर राहत कोष के बैंक एकाउंट को जारी करते हुए स्थानीय लोगो के साथ अन्य सभी समाज सेवी संगठनो को अधिक से अधिक रूप में आर्थिक सहयोग की गुहार लगा मदद की अपील की है । इस दौरान विधायक विनय जायसवाल, निगम कमिश्नर सुश्री सुमन राज, निगम सचिव देश पाण्डेय ,वार्ड 30 पार्षद सन्नी चौहथा, पार्षद संदीप सोनावनी, वार्ड 29 के पार्षद सोहन खटीक,पूर्व पार्षद बलदेव दास,वरिष्ठ कांग्रेसी साबिर खान, महिला नेत्री बिंदु बलदेव दास,राजू सलीम सहाबुद्दीन अंसारी के साथ निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर ने इन सामग्रियों का किया अन्य दान.
चावल – 500…KG..
आटा – 85…KG
नमक – एक बोरी..
सरसों तेल आधा लीटर – दो पेटी..
लाल मिर्च – दस बंडल.
हल्दी – दस बंडल .
दाल – 35 KG. एक बोरी .
