00 विधायक विनय और महापौर श्रीमती जायसवाल को उत्कल समाज ने सेनिटाइजर टनल की दी भेट कहा इस महामारी से सुरक्षा का कारगर उपाए.
कोरिया / वर्तमान समय मे कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से पूरा देश प्रभावित हैं इस आधार पर उत्कल समाज ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए यथा संभव सहयोग स्वरूप में कोरोना वायरस से बचाव और पीड़ित रोगियों के उपचार में तैनात कर्मवीरों की सुरक्षा के लिए सेनिटाइजर टनल का निर्माण कर स्थानीय विधायक डॉ0 विनय जायसवाल की उपस्थिति में नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल को लिखित रूप में समाजिक भेट पत्र देते हुए इस अनोखे टनल को सौपा गया।
मौके पर उपस्थित विधायक व महापौर ने उत्कल समाज की इस समाजिक भेट को सहृदयता से स्वीकार कर कहा कि ऐसे संकट की स्थिति में अपने शहर और अपने देश वासियों की मदद करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी हैं, उन्होंने कहा कि उत्कल परिवार ने भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यथा संभव सहयोग स्वरूप कर्मवीरों की सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन सेनिटाइजर टनल को यथोचित स्थल पर जहां उपयुक्त हो स्थापित करने की बात कही है ।
इस अवसर वार्ड पार्षद प्रकाश बेहरा, मोहम्मद इकराम, प्रताप चौहान, नरेश बारीक, सनी चौहथा, सेनिटाइजर टनल के सूत्रधार पोलाई, रंजन कुमार नायक, सन्यासी, राजगुरु, नरसिंह मुनि, गोविन्द बेहरा, विकाश साहु, अखिलेश सवाई, शिव सेठी, नारायण महाराणा, मंतु, बूबन बड्या, निरंजन बसंतिया, बिदेशी व आमजनमानस की सहभागिता रही।
