Advertisement Carousel

सायकल से बिहार जा रहे मजदूरों को देवराहा बाबा समिति ने भोजन करा रात रुकवाया

कोरिया / जिले में लगातार दूसरे राज्यों को जाने के लिए निकले मजदूर कोरिया जिला मुख्यालय होकर जा रहे हैं। इसी कड़ी में अनूपपुर से निकले लोग कोरिया पहुंचे जो सभी लॉक डाउन के कारण अनूपपुर में फंसे हुए थे सभी मजदूरी करने गए थे। रविवार देर रात लॉक डाउन के कारण फंसे मजदूर अनूपपुर जिले के जैतहरी से अपने गृह निवास बिहार के सासाराम जाने के लिए रविवार सुबह भोर में 4:00 बजे साइकिल से निकले थे। बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में जब यह रात 8:30 बजे पहुंचे तो इन मजदूरों के पास भोजन व रात रुकने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

तभी अचानक गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने पूछा कि कहां जाना हैं मजदूरों नेे बताया कि हम लोगों को बिहार के सासाराम जाना है जब इसकी जानकारी देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे को दी गई। तब मजदूरों की व्यवस्था देवराहा बाबा समिति के सहयोगीयों के द्वारा प्रेमाबाग प्रांगण में की। साथ ही मजदूरोंं के खाने की व्यवस्था सहित दर्द के दवा की भी व्यवस्था करवाई गई।

रात व बारिश होने के कारण प्रेमा भाग प्रांगण में मजदूरों को रोका गया है। सुबह सभी मजदुर यहां से अपने ग्रह ग्राम के लिए निकल जाएंगे।

सामाजिक व धार्मिक संगठन देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने मजदूरों के दुख तकलीफों के बारे मे जाना और उनकी समस्या दूर करने के उनके खाने-पीने और इनके रुकने की व्यवस्था करवाई।

error: Content is protected !!