Advertisement Carousel

पुलिस आरक्षको द्वारा मजदूरों को खाना खिलाया गया


कोरिया / आज ग्राम रनई में रायपुर से 08 मजदूर एक महीने की मजदूरी नही मिलनें से व खाने पीने के पैसे,सामान खत्म हो जाने से परेशान घर जाने के लिऐ रायपुर से पैदल चलते हुऐ आज दोपहर ग्राम रनई पहुंचे जहां यह लोग भुखे प्यासे एक मंदिर के पास बैठे हुऐ थे एवं आने जाने वालों से इनके द्वारा खाने के सामान की मांग बताई जा रही थी।

जिसकी सूचना ग्राम के ही संतोष विश्वकर्मा द्वारा जरिया मोबाइल से कोतवाली सुरजपुर में पदस्थ आरक्षक 555 राधेश्याम साहु एवं आरक्षक 285 सियाराम साहु रक्षित केंद्र बैकुंठपुर को मोबाइल से सूचना दिया गया जिनका गृहग्राम रनई में है, दोनों भाई को मोबाइल से इनकी समस्या के बारे में बताई गई. जिस पर आरक्षकों के द्वारा तुरंत चावल,दाल,ताजी सब्जी तेल मसाला आदि जरूरत के सामान एवं खाना बनाने के लिऐ बर्तन की व्यवस्था की गई और रास्ते में चाय नाश्ते के खर्च के लिऐ अपनी ओर से 500 रुपये दिया गया।

सियाराम साहू राधेश्याम साहू पिता गंगा प्रसाद साहू दोनों भाई जिला कोरिया एवं जिला सूरजपुर में रह कर पुलिस विभाग में अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भूखे मजदूरों को भोजन पानी का व्यवस्था कराया गया है एवं सोशल डिस्टेंस पालन करने की समझाईस दी गई जो काफी सराहनीय है।

error: Content is protected !!