Advertisement Carousel

अंजनहिल हादसे को 10 वर्ष पूर्ण, कांग्रेस ने दुर्घटना के शहीदों को किया याद, दी भावविनि श्रधांजली

00 अंजन हिल शहीद स्थल पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, 6 मई 2010 को अधिकारी सहित 14 श्रमिकों हुए थे शहीद.

कोरिय / चिरमिरी । एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के अंजनहिल भूमिगत खान में 6 मई 2010 के दिन हुए भीषण दुर्घटना में कर्तव्य बेदी पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले कर्म वीरो की स्मृति में स्थापित अंजन हिल शहीद स्मारक में लाक डाउन नियमों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्रिय विधायक डॉक्टर. विनय जायसवाल. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल. सहित ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप,युवा कांग्रेस के महामंत्री हैप्पी बधावन के साथ ब्लाक के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने 10 वर्ष पूर्व शहीद हुए 14 कर्मवीरों को श्रधांजली दी.

उपस्थिति अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित करके श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीद मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।

error: Content is protected !!