Advertisement Carousel

आर.टी.आई. कार्यकर्ता पर हमला करने वाले 05 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में… 2 फरार

कोरिया / आर.टी.आई. कार्यकर्ता पर हमला करने वाले 05 आरोपी पुलिस के गिरफ्त आ गए है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 04.05.2020 को मुक्तिधाम आमाखेरवा के पास हो रहे अवैध निर्माण कार्य की फोटोग्राफी आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता के द्वारा किया जा रहा था. तो प्रमोद अग्रवाल के यहां काम करने वाली महिला सविता देवी के द्वारा फोटो क्यूं खीच रहे हो बोलकर मना किया गया तथा इस बात को जाकर प्रमोद अग्रवाल को बताई। सब प्रमोद अग्रवाल सविता देवी को मुक्तिधाम के पीछे से जाने को बोला तथा उसके पीछे पीछे प्रमोद अग्रवाल निक्कु उर्फ शंशाक, अश्वनी सिंह अशोक कुमार मौर्य उर्फ राधे लाठी डंडा लेश होकर मुक्तिधाम के सामने चौकीदार के पर के पास रमाशंकर को मोटर सायकल से आते समय गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्राण घातक हमला कर मारपीट कर घायल कर दिये। प्रार्थी/आहत रमाशंकर गुप्ता आO हजारीलाल गुप्ता उम्र 68 वर्ष निवासी हजारी चौक मनेंद्रगढ़ के रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा मामले की गभीरता को देखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा घटना में शामिल नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके अलग अलग ठिकानों पर दबिश दिया गया। प्रकरण में शामिल आरोपीगण

01, अशोक कुमार मौर्य उर्फ राधे आO मुन्ना लाल जाति पनिका उम्र 28 वर्ष

02. अश्वनी सिंह आ0 स्व0 बी0एन0 सिंह जाति राजपूत उम्र 55 वर्ष

03. सोनू उर्फ सेमलाल आ० प्रेम लाल उस 26 वर्ष

04. सविता देवी पति स्व0 राकेश कुमार परिहार उग्र 45 वर्ष 05 अजय प्रसाद आ० ख० राम सेवक शाह जाति सूडी उम्र 35 वर्ष से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये।

आरोपीगण अश्वनी सिंह, सविता देवी तथा अशोक उर्फ राधे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं आरोपी सेमलाल उर्फ सोनू द्वारा जिस स्कूटी से आरोपी निक्कू उर्फ शशांक को छोडा था उस स्कूटी को आरोपी सेमलाल उर्फ सोनू से एवं आरोपी अजय प्रसाद साह द्वारा घटना दिनाक 04.05.2020 को आरोपी प्रमोद अग्रवाल एवं शशक उ्फ निक्क को अपने घर में शरण देकर भगाने में सहयोग किया है जिस कार से आरोपी प्रमोद अग्रवाल एवं शशांक उर्फ निक्क को भगाने में सहयोग किया था। कार को आरोपी अजय प्रसाद साह से जप्त किया गया है एवं आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के दो अन्य आरोपी प्रमोद अग्रवाल एवं शशांक उर्फ निक्कू फरार है जिसका पता तलाश जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक तेजनाथ सिंह, सनि विजय सिंह, एल.सी. कश्यप, प्रधाना आरक्षक- खेमराज सिंह, आकर्षक इम्तियाज खान, अजय पोया, हकीम, प्रिंस गय, अरविंद कौल, महिला आरक्षक ज्वाला साहू, रूखमणी बाई. सैनिक विनोद सोनी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

error: Content is protected !!