रायपुर / छत्तीसगढ़ के लिए आज तीसरे दिन भी राहत की बड़ी खबर सामने आई है। आज 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सभी को एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इसके पहले रविवार को 6 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। अब प्रदेश में सिर्फ 6 पॉजिटिव मरीज शेष हैं।
प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां ऐसा कोई भी मरीज नही है जिसकी हालत गंभीर हो, उम्मीद है कि ये लोग भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 6 मरीज बचे हैं। जिनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।
जहां एक ओर देश और दुनिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कोरोना को मात देने के मामले में एक बाद एक आगे बढ़ रहा है। बात अगर आकड़ों की करें तो बीते चौबीस घंटे में 10 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इन्हें डिस्चार्च किया गया है। रविवार की दोपहर एक साथ 6 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को एक साथ 4 मरीजों को डिस्चार्च किया गया है।
रायपुर एम्स से आज डिस्चार्ज किए गए सभी मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई, जिन 04 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया उनमें सुरजपुर के 02 और कवर्धा जिले के 02 मरीज शामिल हैं। चौबीस घंटे में 10 के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 06 रह गई है जबकि कुल 59 मरीजों में से अब तक 53 डिस्चार्ज हो गए हैं।
