Advertisement Carousel

जोगी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे विस अध्यक्ष महंत, गुरूमुख होरा भी पहुंचे, डाॅ. खेमका से ली पूरी जानकारी

रायपुर / कार्डियक अरेस्ट की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जोगी का उपचार कर रहे डाॅ सुनील खेमका के मुताबिक उनके मस्तिष्क का सूजन कम नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से वे कोमा में चले गए हैं। आज उनका कुशलक्षेम जानने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत हॉस्पिटल पहुचें। इस दौरान पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा भी अस्पताल में मौजूद थे।

डॉ महंत ने उनकी पत्नि श्रीमती रेणु जोगी, पुत्र अमित जोगी, मुख्य चिकित्सक डॉ सुनील खेमका से चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ महंत ने श्रीमति जोगी, पुत्र अमित जोगी को भरोसा दिलाया है कि इन विपरीत परिस्थितियों में आपके साथ हूँ, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो, और पुनः जनसेवा का कार्य करेंगे।

विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष धुप्पड़, विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े, ओएसडी अमित पांडेय, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!