Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में कोरोना की शतक, 100 में एक्टिव मरीजों की संख्या 41

रायपुर / छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। यहां लागातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 100 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 5 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 राजनांदगांव जिले से हैं और 1 कोरबा के रहने वाला है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 93 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 41 मरीजों का उपचार जारी है।

error: Content is protected !!