00 दशगात्र के दिन कांग्रेस की प्रायोजित बैठकों से जनता में नाराजगी
बिलासपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कार्यकर्ताओं ने बयान जारी कर कहा है कि मरवाही के लोगों द्वारा बार बार खदेड़े जाने के बाद और चुनाव दर चुनाव जमानत जब्त होने के बाद भी, कांग्रेसियों की ओछी राजनीति थम नहीं रही है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि छतीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री, सर्वसम्माननीय अजीत जोगी जी के दशगात्र कार्यक्रम के दिन, जानबूझ कर मरवाही में कांग्रेसियों द्वारा पार्टी की बैठक का आयोजन करना और उनकी समाधि की मिट्टी सूखने के पहले ही उनके विरुद्ध अपशब्दों भरा प्रस्ताव पारित करना न सिर्फ गिरी हुई राजनीति का प्रदर्शन है बल्कि मरवाही, पेंड्रा और गौरेला के लोगों की परंपराओं, भावनाओं और वेदनाओं का अपमान है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उपरोक्त नेताओं ने कहा कि जिस मरवाही की मिट्टी के कण कण में माननीय अजीत जोगी जी की आत्मा बसती है, वहां कांग्रेसी लोग अपना फटा हुआ ढोल बजाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि वो ढोल जो न बज सकता है और न ही सज सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेसी आंधी होने की बात कर रहे थे वहीं मरवाही में जोगी तूफान ने कांग्रेस को बुरी तरह उजाड़ दिया। मरवाही की जनता हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेसियों को रायपुर तक खदेड़ कर आएगी और ‘मरवाही के कमिया’ जोगी जी के अपमान का बदला लेगी।
उपरोक्त बयान जारी करने वालों में प्रमुख रूप से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेश्वरी अर्जुन सिंह, राजमाता सुशीला देवी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बूंदकुंवर सिंह, अजीत सिंह पेंद्रो, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकी ओट्टी, मूलचंद कुशराम, अशोज नगाइच, राम शंकर राय, प्रताप सिंह भानु, लखन लाल गुप्ता, जमुना जायसवाल, कैप्टन रामभजन सिंह, ओमप्रकाश बंका, राम निवास तिवारी, ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, जुबेर अहमद, पवन सुल्तानिया, जगदंबा अग्रवाल, मोहन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, लाल चंद वैश्य, निर्माण जायसवाल, नीलेश साहू, गणेश पांडे, सुनील गुप्ता, भागवती पोर्ते, सुमन सिंह वाकरे, उदय भान सिंह, दयाराम पाव, संपत सिंह मार्को, पीतांबर सिंह मार्को, वीरेंद्र बघेल, गिरेंद्र पेंद्रो, अवतार सिंह, धनरूप मराबी, विनय चौबे, अशोक सिंह सेन्द्राम, राजकुमार रजक, सन्तोष साहू, सुमित श्रीवास, अशोक सोनी, जयलाल सिंह, दिलप्रसाद, फत्ते सिंह श्याम, अशोक ठाकुर निमधा, गंगा प्रसाद केशरी, शंकर सिंह, चंदा बाई मराबी, बघेला राम सोनवानी, बऊआ ठाकुर, अरविंद जायसवाल, संजय गुप्ता, गुलशन केवरा, अयोध्या गुजर, सुरेंद्र माझी, दुर्गेश मांझी, खेमचंद विराट, रामदयाल मांझी, छत्रपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह छत्रपाल यादव, सूरज गुप्ता, मैकू भरिया पार्षद, शाहिद राइन पार्षद, नितिन छाबरिया, नरेंद्र सिंह सरपंच, मुन्ना यादव, फारुख खान, मुन्ना मांझी, केदार मोर्चे, रामप्रसाद राठौर, सूतन सिंह, दिलीप साहू, रोततम सिंह, गणपत भानु, गेंदलाल केवट, कमला केवट, लखन केवट, दीपक पुरी, दिनेश सोनवानी, मथुरा सोनवानी, मुरारी लाल भांवरे, छेदी लाल माझी, सुनील मार्को, जितन माझि, नेहा ठाकुर, जानकी खुसरो, भजन काशीपुरी, नरेन्द्र केवट, घुंडाल नरेश, निर्मल राय, प्रताप सालेकोटा, गोकुल केवट, गोकरन प्रसाद केवट, उमेद सिंह, कल्याणसिंग, गुलाब दास, राजेश दास, सूदन सिंह, अमरसिंग, टीकम महराज, संतोष महराज, राजकुमार हेमंत पूरी, प्रभु सिंह, अधराज सिंह, अर्जुन सिंह, मुकेश चंद्रवंसी, रेखा जयसवाल,राजेश साहू, अशोक साहू, रूप सिंह, ओमप्रकाश सलाम इत्यादि शामिल हैं।
