Advertisement Carousel

सांसद की ट्विटर में बढ़ी लोकप्रियता, मॉरिशस के प्रधानमंत्री करने लगे फॉलो

राजनादगांव / सांसद संतोष पांडेय की ट्विटर में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. इसका परिणाम है कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनौथ ने उनको फॉलो करने लगे हैं. मॉरिशस पीएम को फालो करने के लिए सांसद ने आभार जताया है.

बता दें कि ट्विटर पर सांसद संतोष पांडेय को फालो करने वालों की संख्या 4264 है, तो वहीं दूसरी ओर सासंद स्वयं 209 लोगों को फॉलो करते हैं. इसके विपरित मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनौथ 2651 लोगों को फालो करते हैं, जिनमें से एक राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय भी है, वहीं उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 18 लाख 6 हजार के करीब है.

मॉरिशस के प्रधानमंत्री की राजनांदगांव के सांसद में ऐसी क्या बात देखी की उनको फालो करने लगे यह बहुत से लोगों के लिए पहेली बना हुआ है. कयास लगाए जा रहे हैं शायद दोनों में कभी कहीं कोई मुलाकात हुई होगी, जिसके बाद मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उनको फॉलो करना शुरू किया है.

error: Content is protected !!