कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया है कि, स्थानीय जिला प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
श्री जायसवाल ने कहा मैने पहले भी अधिकारियों को चेताया था कि, काॅवेनटाईन सेन्टर में कोई सुरक्षा नहीं होने के कारण सेंटर से बाहर निकल युवाओं द्वारा एक वृद्धा की हत्या तक कर दी गई है। पूर्व में भी प्रशासन के लापरवाही के कारण घुटरीटोल बेरियर में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन के लापरवाही का परिणाम जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है। किन्तु प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी। जहां एक ओर साधारण श्रमिक परिवारों को सेंटरो में भोजन पानी एवं आम जरूरतों के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं पहंुच वालों को नियमों को ताक में रखकर घरों में रहने की सुविधाएं दी जा रही है। यही कारण है कि, आम जनमानस के उपर खतरा मंडरा रहा है। इस प्रकरण में सभी दोषियों के उपर कार्यवाही होनी चाहिए और शीघ्र ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु केन्द्र सरकार के गाईड लाईन का पालन करते हुए काॅवेनटाईन की व्यवस्था को दुरूस्त करना चाहिए।
