राजनंदगांव / पड़ोसी जिले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में पेरमिली दलम कमांडर सोमा उर्फ शंकर मारा गया। यह मुठभेड़ हेनरी उप विभाग के एल दडमी जंगल में शुक्रवार की शाम हुई मारा गया। नक्सली पर ₹800000 का इनाम घोषित था। गडचिरोली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में ढेर नक्सली शंकर मूल रूप से तेलंगाना राज्य के मुथुल जिले का रहवासी था। मुठभेड़ में घटनास्थल से पुलिस ने हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की।
पेरमिली दलम नक्सल कमाण्डर सोमा उर्फ शंकर ढेर, 8 लाख का इनामी था नक्सली
