Advertisement Carousel

अवैध सेनेटाइजर रोकने खाद्य एवं औषधि विभाग हुआ सजक, लगातार हो रही कार्यवाही

कोरिया / खाद्य एवं औषधि प्रशासन कोरिया द्वारा सेनेटाइजर की अवैध तरह से हो रही बिक्री को रोकने हेतु और अमानक स्तर के सेनेटाइजर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यवाही की जा रही है। इन दिनों सेनेटाइजर की मांग को देखते हुए कई ऐसे प्रतिष्ठानों में इनका विक्रय हो रहा है जिनके पास इन्हें विक्रय करने हेतु न ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज है, न ही आवश्यक खरीदी बिल जिसके कारण इनके अमानक होने की संभावना बनी रहती है। इसे जनहित में गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है ताकि आम जनता को गुणवत्ता युक्त सेनेटाइजर उपलब्ध हो सके।

ज्ञात हो इन दिनों ऐसी किराना दुकानो, जनरल स्टोर्स एवं अन्य जगहों पर सेनेटाइजर बिक रहे हैं। जिनके पास इनकी बिक्री हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नही है। लोगो को यह सुझाव दिया जाता है कि वे W H O द्वारा अनुशंषित सेनेटाइजर जो कि कोविड 19 के संक्रमण में कारगर है उन्हें ही खरीदे।

error: Content is protected !!